🔊
SP चंपावत की सटीक व कुशल रणनीति से चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता फरार ईनामी अभियुक्त को एसओजी टीम ने किया गिरफ्तार गोपनीय सूचना व रणनीति के आधार पर चला विशेष अभियान
चंपावत।
जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल नेतृत्व और सीओ चंपावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में फरार व ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसओजी टीम ने एटीएम फ्रॉड गैंग के सक्रिय सदस्य व ईनामी अभियुक्त सहरान पुत्र मजीद निवासी ग्राम खटका, थाना सिविल लाइन, रुड़की (जनपद हरिद्वार) को मंगलौर रोड, रुड़की में सक्षम अस्पताल के बाहर से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में FIR no. 13/25 धारा 318(4) BNS दर्ज है। अभियुक्त व उसके साथियों द्वारा बनबसा क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी की गई थी। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था।
एसपी चंपावत द्वारा उसे ₹5000 का ईनामी अपराधी घोषित किया गया था। जांच में सामने आया है कि अभियुक्त अपने गैंग के साथ भोले-भाले लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से पैसे निकालता था। उस पर उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश के विभिन्न थानों में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं।
आपराधिक इतिहास
थाना बनबसा – 01
सिविल लाइन रुड़की – 01
जनपद बिजनौर – 07
जनपद मुजफ्फरनगर – 02
SP चंपावत अजय गणपति का बयान
अपराधी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। जेल ही उनकी सही जगह है।”
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
श्री कमलेश भट्ट, प्रभारी एसओजी
हे.का. महेन्द्र डगवाल
हे.का. मतलूब खान
हे.का. गणेश सिंह
का. कुलदीप सिंह
का. सूरज कुमार
का. उमेश राज
का. गिरिश भट्ट (सर्विलांस)