🔊
नेपाल ले जा रही 70 लाख की हीरोइन समेत तस्कर दबोचा
चंपावत। रीठासाहिब क्षेत्र में नशे के सौदागरों के लिए खौफ का नाम बन चुके थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने अब जिले के एसओजी प्रभारी का दायित्व संभालते ही बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
बनबसा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मोटर साइकिल से नेपाल ले जाई जा रही करीब 70 लाख रुपए कीमत की हीरोइन बरामद कर एक तस्कर को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने खुद को बलखेड़ा, थाना नानकमत्ता (उत्तराखंड) का निवासी बताया। उसने स्वीकार किया कि यह नशा नेपाल के कैसीनो में सप्लाई किया जाना था।
कार्रवाई में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के साथ एसआई निर्मल लटवाल, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, महेंद्र डंगवाल, संजय शर्मा, तपेंद्र जोशी, तथा सिपाही नासिर हुसैन, उमेशराज और गिरीश भट्ट शामिल रहे।
फोटो : बनबसा थाने में पुलिस टीम के साथ पकड़ा गया शातिर तस्कर