🔊
हालिया वर्षा से विभिन्न विभागों को लगभग 52.5 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान
चंपावत। लगातार चार दिनों तक हुई भारी वर्षा से राजकीय एवं निजी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुँचा है। विभागीय टीमें लगातार क्षति का मूल्यांकन कर रही हैं। अब तक आई रिपोर्ट के अनुसार लगभग 52 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक का नुकसान दर्ज किया गया है।
विभागवार नुकसान का आकलन:
जल संस्थान – 10 योजनाओं के इनटेक गधेरे के तेज प्रवाह के साथ बह गए। 7 योजनाओं को अस्थायी रूप से चालू कर दिया गया है। 3.25 करोड़ रुपए का नुकसान। (एई पवन बिष्ट)
लोनिवी लोहाघाट डिवीज 800 किमी लंबी सड़कों को क्षति। 9 करोड़ रुपए का अनुमानित नुकसान। (ईई हितेश कांडपाल)
सिंचाई खंड लोहाघाट – 77 योजनाओं को नुकसान। 4.80 करोड़ रुपए का नुकसान।
पीएमजीएसवाई चंपावत खंड 415 किमी लंबी सड़कों में कई सड़कें पूरी तरह ध्वस्त। 13 करोड़ रुपए का अनुमान।
पीएमजीएसवाई लोहाघाट डिवीजन – 203 किमी लंबी सड़कों को 7.50 करोड़ रुपए का नुकसान। (ईई बी.सी. नैनवाल)
लोक निर्माण विभाग चंपावत खंड – 34 सड़कों को 5.80 करोड़ रुपए का नुकसान। (ईई एम.सी. पलड़िया)
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड – 245 किमी लंबी सड़कों को 7 करोड़ रुपए का नुकसान। स्वाला डेंजर जोन को छोड़कर यातायात चालू। (ईई दीपक जोशी)
जल निगम चंपावत निर्माण शाखा – 45 योजनाएं क्षतिग्रस्त। 2.20 करोड़ रुपए का नुकसान। (ईई बी.के. पाल)
टनकपुर-जौलजीबी सड़क का आकलन अभी लंबित है।
वर्षा का रिकॉर्ड
टनकपुर – 602 एमएम (30 अगस्त से 2 सितम्बर तक)
बनबसा – 533 एमएम
चंपावत – 194 एमएम
लोहाघाट – 87.50 एमएम
पाटी – 73 एमएम
विशेषज्ञों के अनुसार टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में हुई वर्षा ने रिकॉर्ड तोड़ दिया।
फोटो पंचेश्वर घाटी में क्षतिग्रस्त सड़कों का एक दृश्य