🔊
गरीब महिला का टूटा आशियाना, पटवारी कुलदीप सिंह ने तुरंत मौके पर पहुँचकर किया निरीक्षण
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गृह जिला चंपावत पूरे प्रदेश में आदर्श जिला कहलाता है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार दौरे कर राहत व बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सीलिंग, खिड़ी गांव की गरीब महिला कृष्णा देवी का टूटा आशियाना प्रशासन की गंभीरता को परखने का विषय बना।
लगातार बारिश से चार दिन पूर्व कृष्णा देवी का मकान पूरी तरह ढह गया। अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाली यह महिला बेहद गरीब है और घर में कोई कमाने वाला सदस्य भी नहीं है।
जैसे ही सूचना पटवारी कुलदीप सिंह को मिली, वह तुरंत मौके पर पहुँचे और भौतिक निरीक्षण किया। चार दिन की देरी का कारण यह रहा कि क्षेत्र का चार्ज पहले किसी अन्य पटवारी के पास था, जो अचानक मेडिकल में चली गई। बाद में चार्ज संभालते ही कुलदीप सिंह पटवारी ने पूरी जिम्मेदारी से कार्यवाही शुरू कर दी।
ग्रामीणों ने कहा कि जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार और उनकी प्रशासनिक टीम लगातार आपदा प्रभावितों की मदद में लगी है। पटवारी कुलदीप सिंह द्वारा दिखाए गए तत्परता और संवेदनशीलता से यह साबित होता है कि प्रशासन जनता के साथ खड़ा है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गणेश गिरी ने भी प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी और जिलाधिकारी मनीष कुमार प्रदेश में आपदा प्रबंधन के आदर्श उदाहरण बने हुए हैं। वहीं कुलदीप पटवारी ने भी जिम्मेदारी का बेहतरीन परिचय दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर हर कर्मचारी इसी तरह जिम्मेदारी से कार्य करे तो गरीब जनता की पीड़ा जल्दी दूर हो सकती है।