🔊
भूस्खलन के संभावित खतरे के बीच प्रशासन सक्रिय, प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
रिपोर्टर केशर सिंह नेगी
चमोली।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशों पर प्रशासन ने भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है।
उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट ने जानकारी दी कि तहसील नारायणबगड़ के अंतर्गत ग्राम सिमली के देवार तोक के 12 परिवारों को खतरे को देखते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के रिक्त भवन में सुरक्षित स्थानांतरित किया गया है।
इसी प्रकार, ग्राम धुलेट (राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र नारायणबगड़) के प्रभावित परिवारों को राजकीय जूनियर हाईस्कूल रैगांव में शिफ्ट किया गया है।
वहीं, ग्राम हंसकोटि के घट गाड़ तोक के 3 परिवारों को भूस्खलन की आशंका को देखते हुए राजकीय इंटर कॉलेज के खाली भवन में सुरक्षित रूप से रखा गया है।
प्रशासन की ओर से सभी प्रभावित परिवारों के लिए खाने-पीने, रहने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि
जनपद में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सर्वोपरि है। प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।