🔊
रेड अलर्ट में भी खामोश नहीं रही छात्रशक्ति, भीगते हुए भी जल रही है संघर्ष की अलख
देवीधुरा। लगातार बारिश और रेड अलर्ट के बावजूद राजकीय आदर्श महाविद्यालय परिसर में छात्रों ने अपनी माँगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। भीगते हुए भी छात्रों का संघर्ष जारी है और वे शिक्षा के अधिकार को लेकर डटे हुए हैं।
धरने में पूर्व अभिभावक संघ अध्यक्ष सुंदर राणा, ग्रामसभा कनबाड़ के कुंदन राणा एवं मोती सिंह ने पहुंचकर छात्रों का हौसला बढ़ाया और उनकी माँगों को पूरी तरह न्यायोचित ठहराया।
छात्रों की प्रमुख माँगों में वर्तमान सत्र से पीजी कक्षाओं का संचालन तथा स्नातक स्तर पर नए विषयों का सृजन शामिल है।
इधर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट और पूर्व जिला संयोजक सुदीप चम्याल ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से फ़ोन पर वार्ता कर आंदोलन की जानकारी दी। मंत्री ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी माँगों पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है।
फोटो : महाविद्यालय परिसर में धरना देते छात्र-छात्राएं