🔊
डीएम मनीष कुमार के नाम से चौकन्ना हो उठता है पूरा सिस्टम ढोरजा गाँव में बनेगी सुरक्षा दीवार
जनपद चम्पावत के लोहाघाट ब्लॉक के ग्राम सभा ढोरजा में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या आखिरकार प्रशासन के ध्यान में आ गई है। मकान और गौशाला पर मंडराते खतरे को लेकर ग्रामीण चन्दर सिंह रावत लंबे समय से सुरक्षा दीवार (प्रोटेक्शन वॉल) बनाने की मांग कर रहे थे। मनरेगा के तहत बनाई गई अस्थायी दीवार गुणवत्ताहीन कार्य के कारण ढह गई और अब उनका घर व गौशाला बार-बार खतरे की जद में आ रहे हैं।
लेकिन जैसे ही यह मुद्दा पीएसआर उत्तर ध्वनि न्यूज़ में जोरदार तरीके से उठा, प्रशासन सक्रिय हो गया।
मौके पर एबीडीओ, पटवारी और। पशुपालन विभाग से पशुधन प्रसार अधिकारी,खतेड़ा प्रणव शर्मा ने माना कि यहाँ तत्काल मजबूत सुरक्षा दीवार का निर्माण बेहद जरूरी है ताकि ग्रामीणों को बार-बार के खतरे से राहत मिल सके।
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि
डीएम मनीष कुमार का नाम आते ही प्रशासनिक तंत्र लापरवाही से जिम्मेदारी की ओर चौकन्ना हो उठता है।
गाँव के लोगों का कहना है
अगर पहले ही ठोस कार्यवाही होती तो हमें बार-बार इस संकट का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन अब उम्मीद है कि डीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में ढोरजा गाँव को स्थायी समाधान जरूर मिलेगा।
स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि पीएसआर उत्तर ध्वनि न्यूज़ ने इस मुद्दे को उठाकर न सिर्फ ग्रामीणों की आवाज़ बुलंद की, बल्कि जिम्मेदार विभागों को आईना भी दिखाया।
अंत में यह साफ हो गया है कि जनता की ताक़त और न्यूज़ का असर मिलकर ही प्रशासन को जवाबदेह बनाते हैं।