🔊
डीएम मनीष कुमार फील्ड में, राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
चंपावत भारी बारिश के चलते भूस्खलन व मार्ग अवरोध की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार स्वयं फील्ड पर उतरे और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
बस्तिया गूंठ में निरीक्षण जेसीबी और श्रमिक बढ़ाने के निर्देश
डीएम ने अधिसासी अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिए कि मार्गों से मलबा हटाने और यातायात सुचारु करने के लिए पर्याप्त मशीनें व श्रमिक लगाए जाएँ।
लोहाघाट के बापरू क्षेत्र में निरीक्षण
उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डागर की मौजूदगी में डीएम ने प्रभावित मार्गों को शीघ्र खोलने और निरंतर मॉनिटरिंग करने के आदेश दिए।
आपदा परिचालन केंद्र (DEOC) का निरीक्षण
जिलाधिकारी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की।
मार्ग अवरोध व जलभराव की जानकारी ली
त्वरित राहत व बचाव दल मौके पर पहुँचाने के निर्देश दिए
सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा
डीएम का स्पष्ट संदेश
जनहानि रोकना सर्वोच्च प्राथमिकता
सभी अधिकारी फील्ड में रहकर कार्यवाही सुनिश्चित करें
राष्ट्रीय राजमार्ग व ग्रामीण सड़कों पर यातायात बहाली हेतु संसाधनों का पूरा उपयोग हो
आपात सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को दी जाए
जनपदवासियों से अपील
अनावश्यक यात्रा से बचें
केवल अपरिहार्य स्थिति में ही बाहर निकलें
यात्रा से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें
आपातकालीन नंबर
जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, चम्पावत
05965-230819, 05965-230703
1077 (टोल फ्री)
7895318895, 9917384226
तहसील कंट्रोल रूम
चम्पावत : 7456015714
लोहाघाट : 9520119445
बाराकोट : 7247892437
पाटी : 7351303430, 9458148878
पूर्णागिरि (टनकपुर) 7456015119