🔊
भाजपा कार्यालय में तैनात कर्मचारी प्रदीप उप्रेती ने चंपावत कोतवाली में तहरीर दी है।
PSR उत्तरध्वनि NEWS
कमल रावत और अशोक महर पर भाजपा कार्यालय में गाली-गलौज व धमकाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
सम्पादक पुष्कर सिंह राजपूत, चंपावत
चंपावत — पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत और अशोक महर पर आरोप है कि उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय, छतार में पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
भाजपा कार्यालय में तैनात कर्मचारी प्रदीप उप्रेती ने इस संबंध में चंपावत कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाल बी.एस. बिष्ट के अनुसार, यह घटना आज दोपहर हुई। तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 333, 351(2) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। वहीं, आरोपों पर प्रतिक्रिया जानने के लिए जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनके मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिले।
फोटो: कमल रावत और अशोक महर
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: