🔊
आपदा प्रभावित क्षेत्रों की सतत मॉनिटरिंग
चंपावत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद में आपदा प्रभावित क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में उपजिलाधिकारी टनकपुर श्री आकाश जोशी निरंतर ग्राउंड जीरो पर डटे हुए हैं।
उन्होंने राहत शिविरों का निरीक्षण कर भोजन व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने प्रभावित ग्रामीण श्री पूरन जी एवं उनकी पत्नी के साथ बैठकर भोजन भी किया, जिससे आपदा पीड़ितों का मनोबल बढ़ा।
साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से छीनीगोठ क्षेत्र के परिवारों को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छीनीगोठ में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित किया गया है। यहाँ प्रशासन द्वारा उनके भोजन एवं रहने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।