🔊
आपदा पीड़ित परिवारों तक पहुँची प्रशासन की मदद देवीपुरा में खाद्य सामग्री वितरण
चंपावत लगातार हो रही बरसात और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। देवीपुरा एवं बनबसा क्षेत्र के कई परिवार आपदा से प्रभावित होकर कठिनाई झेल रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी मनीष कुमार की देखरेख में जिला प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किए। उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि (टनकपुर) श्री आकाश जोशी ने स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और आपदा पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री व भोजन पैकेट वितरित किए।
मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा है कि “आपदा पीड़ितों को हरसंभव मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाए और अधिकारी स्वयं ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर राहत सुनिश्चित करें।”
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने भी सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे फील्ड में लगातार उपस्थित रहकर स्थिति की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी परिवार सहायता से वंचित न रहे।
जिला प्रशासन का कहना है कि वह आपदा की हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित एवं आवश्यक सहयोग पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आपदा पीड़ितों की पुकार
बारिश और भूस्खलन से बेहाल परिवारों को आज ज़रूरत है हमारे सहयोग की। प्रशासन राहत पहुँचा रहा है, पर समाज के हर वर्ग का साथ ही इन्हें संबल देगा। आइए, हम सब मिलकर पीड़ित परिवारों का सहारा बनें।