🔊
जनपदवासियों हेतु आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अपील
जनपद चंपावत में लगातार हो रही वर्षा के कारण विभिन्न मोटर मार्गों पर भूस्खलन एवं बोल्डरों के गिरने से आवागमन बाधित हो रहा है। साथ ही नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि से स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण बनी हुई है।
जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चम्पावत आमजन से अपील करता है कि
मौसम सामान्य होने एवं मार्गों के पूर्णतः सुचारु होने तक अनावश्यक यात्रा से परहेज़ करें।
अपरिहार्य परिस्थितियों में यात्रा करने से पूर्व संबंधित मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएँ।