🔊
लोहाघाट में आपदा प्रभावित लोगों को राहत सहायता प्रदान पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक मदद
लोहाघाट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में तहसील लोहाघाट में आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।
अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन के कारण आवासीय पक्के भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित तीन परिवारों को ₹2,05,000 (दो लाख पाँच हज़ार) की सहायता राशि प्रदान की गई। इनमें महेश राम पुत्र दनी राम, कन्हैया राम पुत्र नारायण राम तथा मोहन राम पुत्र नारायण राम, निवासी ग्राम मंगोली, लोहाघाट शामिल हैं।
वहीं, अतिवृष्टि व भू-स्खलन से आवासीय पक्के भवन तीव्र रूप से क्षतिग्रस्त होने पर प्रभावित दो परिवारों को ₹1,05,000 (एक लाख पाँच हज़ार) की धनराशि प्रदान की गई। इनमें कुंवर राम पुत्र कालू राम एवं कमला देवी पत्नी मदन राम, निवासी ग्राम मंगोली, लोहाघाट शामिल हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आपदा प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाए और आपदा संवेदनशील क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जाए।