🔊
चमोली में 1 से 5 सितम्बर तक श्री बद्रीनाथ एवं श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर रोक
जनपद चमोली
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 01 सितम्बर से 05 सितम्बर 2025 तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसके चलते जनपद चमोली के कई क्षेत्रों—कामेडा, नंदप्रयाग, पागलनाला, भनेरपानी आदि में मार्ग बाधित होने और यात्रा के दौरान खतरा बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 01 सितम्बर से 05 सितम्बर तक श्री बद्रीनाथ एवं श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्णय लिया है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है। उन्होंने यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अनावश्यक यात्रा से परहेज करें।
केशर सिंह नेगी थराली, चमोली