🔊
टीबी मुक्त भारत की दौड़ में चंपावत तीसरे पायदान पर
टीबी मुक्त भारत की दौड़ में चंपावत तीसरे पायदान पर
चंपावत। डीएम मनीष कुमार की फास्ट स्पीड कार्यशैली का असर स्वास्थ्य क्षेत्र में भी दिखने लगा है। टीबी मुक्त भारत अभियान में मॉडल जिला चंपावत राज्य स्तर पर तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। इससे पहले नैनीताल और रुद्रप्रयाग इस सूची में शामिल रहे।
स्वास्थ्य विभाग की मेहनत और जिलाधिकारी की निरंतर मॉनिटरिंग का ही परिणाम है कि जिले ने बड़ी छलांग लगाई है। वर्तमान में पाटी ब्लॉक में आधा दर्जन टीबी मरीज उपचाराधीन हैं। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही ये सभी मरीज स्वस्थ होंगे, पाटी ब्लॉक राज्य स्तर पर प्रथम पंक्ति में शामिल हो जाएगा।
फिलहाल जिले में गढ़वाल के सिन्याड़ी चौड़ ब्लॉक के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है। वहीं, एनीमिया मुक्त भारत अभियान में भी मॉडल जिला चंपावत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
डीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों में फास्ट इंजन की कार्यशैली अपनाई जा रही है। इसका नतीजा यह है कि चंपावत अब कई कार्यक्रमों में प्रदेश स्तर पर अग्रणी बनता जा रहा है।
फोटो कैप्शन
टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रियता से जुटा चंपावत का स्वास्थ्य विभाग।
उपशीर्षक
नैनीताल व रुद्रप्रयाग के बाद मॉडल जिला चंपावत ने राज्य स्तर पर बनाई खास पहचान