🔊
चंपावत जिला पंचायत के नव-निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण 1 सितंबर को
चंपावत।
अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत चंपावत श्री कमलेश बिष्ट ने जानकारी दी कि शासन के निर्देशों के क्रम में जिला पंचायत चंपावत के नव-निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 1 सितंबर 2025 को प्रातः 11:30 बजे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चंपावत में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत जिला पंचायत की प्रथम बैठक 6 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
फोटो कैप्शन
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की जानकारी देते अधिकारी।
उपशीर्षक
शपथ ग्रहण के बाद 6 सितंबर को होगी जिला पंचायत की पहली बैठक