🔊
आपदा पीड़ितों को त्वरित सहायता चंपावत प्रशासन ने दी ₹1.05 लाख पांच हजार रुपए की राहत
चंपावत, पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आपदा प्रभावितों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने की दिशा में चंपावत प्रशासन ने तत्परता दिखाई है।
विगत 29 अगस्त को जनपद में हुई अतिवृष्टि से ग्राम बास्कुनी, तहसील लोहाघाट निवासी श्रीमती मनी देवी पत्नी श्री प्रहलाद सिंह का आवासीय भवन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने प्रभावित परिवार को संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवार को ₹1,05,000 (एक लाख पाँच हजार रुपये) की सहायता राशि स्वीकृत कर उपलब्ध कराई गई।
प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार का संकल्प है कि किसी भी आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करें। सरकार हर संभव मदद और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आपदा पीड़ित परिवार शीघ्र सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।
फोटो कैप्शन
आपदा प्रभावित परिवार को राहत राशि प्रदान करते अधिकारी।