🔊
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने 09 अगस्त को आयोजित विश्वप्रसिद्ध देवीधुरा बग्वाल मेला के लिए समस्त पुलिस बल को किया ऑनलाइन ब्रीफ।
???? PSR उत्तरध्वनि न्यूज़ बुलेटिन
???? स्थान: चम्पावत, उत्तराखंड
???? दिनांक: 07 अगस्त 2025
????️ रिपोर्टर: पुष्कर सिंह राजपूत
---
???? देवीधुरा बग्वाल मेले हेतु चम्पावत पुलिस की तैयारियाँ पूरी।
???? पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने 09 अगस्त को आयोजित विश्वप्रसिद्ध देवीधुरा बग्वाल मेला के लिए समस्त पुलिस बल को किया ऑनलाइन ब्रीफ।
???? ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों को निर्देश — वर्दी में, अनुशासित, शालीन और सतर्क रहेंगे।
???? सख्त यातायात प्लान लागू — सड़क पर वाहन खड़े नहीं होंगे, केवल निर्धारित पार्किंग में।
???? मेला क्षेत्र को 4 सेक्टरों में विभाजित किया गया है — प्रत्येक में पुलिस, फायर यूनिट, QRT और SDRF की तैनाती।
???? मुख्य अतिथियों के लिए VIP पार्किंग, आम श्रद्धालुओं के लिए क्षेत्रवार पार्किंग तय।
???? हल्द्वानी, लोहाघाट व चम्पावत से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग और मार्ग निर्देश तय।
???? बग्वाल मेला दिवस 09 अगस्त को — कन्वाड़ बैण्ड से देवीधुरा तक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
???? मालवाहक वाहनों व अनुचित गतिविधियों पर भी प्रतिबंध — पुलिस रहेगी मुस्तैद।
???? श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा उपलब्ध, प्रशासन द्वारा किराया निर्धारित।
???? चम्पावत पुलिस की जनता से अपील — मेला शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग करें, अफवाहों से बचें।
यह था PSR उत्तरध्वनि न्यूज़ बुलेटिन, देवीधुरा बग्वाल मेला विशेष।
???? जय माँ बाराही ????
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: