🔊
मोपाटा (देवाल) आपदा में प्रशासन ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किए घायलों का समय पर उपचार, प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध क्षति का आकलन कर पुनर्वास हेतु राजस्व विभाग सक्रिय
जनपद चमोली की तहसील थराली के अंतर्गत ग्राम मोपाटा (देवाल) में 28 अगस्त की रात हुई अतिवृष्टि से आपदा घटित हुई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत व बचाव कार्य प्रारंभ किए।
राजस्व उपनिरीक्षक, पटवारी, डीडीआरएफ, पुलिस बल व स्वास्थ्य टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर आवश्यक कार्रवाई की। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र चमोली के अनुसार इस हादसे में दो व्यक्तियों की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई तथा दो अन्य घायल हुए। इसके अलावा 20 पशुओं के लापता होने की सूचना है। आपदा के दौरान एक आवासीय भवन एवं गौशाला भी पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गए।
मृतकों की पहचान
कमला देवी (60 वर्ष, पत्नी तारा सिंह)
तारा सिंह (62 वर्ष, पुत्र भगवान सिंह)
निवासी ग्राम मोपाटा, देवाल
घायल
दुर्गा देवी (37 वर्ष, पत्नी विक्रम सिंह)
विक्रम सिंह (45 वर्ष, पुत्र आलम सिंह)
दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में उपचार हेतु भेजा गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।
जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही राजस्व विभाग द्वारा क्षति का विस्तृत आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है, ताकि प्रभावित परिवारों को मुआवजा एवं पुनर्वास सहायता उपलब्ध कराई जा सके।