🔊
आलकोट गांव में 9 दिवसीय कृष्ण लीला (शैलपाती) का भव्य आयोजन पांचवें दिन नागों का वर्णन, देव पश्वाओं के अवतरण से गूंजा पूरा क्षेत्र
केशर सिंह नेगी। थरालीचमोली.
बुधवार को थराली विकासखंड के दूरस्थ गांव आलकोट में 24 अगस्त से आयोजित शैलपाती ( कृष्ण लीला) में पांचवें दिन नागों का वर्णन किया गया, जिसमें गीतार नरोत्तम जोशी द्वारा अपनी गंधर्व विद्या के माध्यम से देव पश्वाओं को अवतरित किया जा रहा है।
इस मौके पर शैलपाती में शिरकत करने पहुंचे थराली के पूर्व विधायक डॉ0 जीतराम ने अपने संबोधन में कहा हमें इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से पौराणिक संस्कृतियों को बचाए रखना होगा, हमारे युवा पीढी को इसके लिए आगे आना होगा, उन्होंने बताया कि ये हमारी संस्कृति की पहचान है, उन्होंने बताया कि यह शैलपाती काआयोजन जब मां नंदा की डोली सिद्धपीठ कुरुड़ से शिव कैलाश की ओर जाती है उस अवसर पर विशेष तौर पर आयोजित किया जाता है, वही इस अवसर पर पिंडरघाटी क्षेत्र के सूना, मालबज्वाड़़,अंगोठ में भी शैलपाती और पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है।
कृष्ण लीला में मुख्य पुजारी दिनेश चंद्र जोशी, पंडित गिरीश चंद्र जोशी, मालदत्त जोशी, जगदीश जोशी द्वारा रात - दिन पूजा अर्चना व विधि विधान से आरती की जा रही है, रात -दिन होने वाली शैलपाती मेले में देव पश्वा अवतरित होते हैं साथ ही दूर- दराज से ध्याणियों का मिलन होता है, वहीं इस शैलपाती में कृष्ण लीला के गीतों के साथ मां भगवती, खांकर -बिन्सर, घडिय़ाल, हनुमान, भैरव आदि देवी देवताओं के पशवा अवतरित होकर लोगों को वरदान दे रहे हैं.
इस अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष बालक सिंह कंडारी, कोषाध्यक्ष चंद्र सिंह कंडारी, प्रधान धीरेंद्र कंडारी, पूर्व प्रधान सरिता कंडारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष हेमंती देवी, भूपाल कडारी , सरपंच सीता देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, किशोरी दल नेहा कंडारी, पूर्व प्रधान हरक सिंह कंडारी, नयन सिंह कंडारी, सहित देवेंद्र कंडारी, महावीर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र राम आर्य, चंद्र सिंह कंडारी ,भूपाल सिंह नेगी, खिलाप सिंह बिष्ट, पंकज जोशी,विनोद जोशी,कर्ण सिंह नेगी,मुकेश पुरोहित आदि भक्त मौजूद रहे मंच संचालन मान सिंह कंडारी द्वारा किया जा रहा है ।