🔊
थराली क्षेत्र में आपदा प्रभावित भवनों से मलबा हटाने का कार्य तेज गति से जारी
केशर सिंह नेगी चमोली थराली
हाल ही में आई आपदा से प्रभावित थराली क्षेत्र के आवासीय भवनों और दुकानों से मलबा हटाने का कार्य जिला प्रशासन की पहल पर तेजी से किया जा रहा है। आरडब्ल्यूडी विभाग की टीम लगातार प्रभावित इलाकों में राहत कार्य में जुटी हुई है।
अधिशासी अभियंता आरडब्ल्यूडी, अल्ला दिया ने जानकारी दी कि इस कार्य में कुल 18 मजदूर लगाए गए हैं। इनमें 10 मजदूर थराली में जबकि 8 मजदूर चेपड़ो बाजार में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि थराली क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता दिनेश पंवार और अंकित की निगरानी में कार्य किया जा रहा है, वहीं चेपड़ो बाजार में अपर सहायक अभियंता देवेंद्र प्रसाद देखरेख कर रहे हैं।
प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए मलबा निस्तारण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और इसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।