🔊
टनकपुर कॉलेज में छात्रों की जीत प्रशासन की पहल से टूटा धरना
चम्पावत
राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में छात्रों की समस्याओं को लेकर चल रहा धरना मंगलवार को प्रशासन की तत्परता और संवेदनशील पहल से समाप्त हो गया।
उपजिलाधिकारी आकाश जोशी और कैंप कार्यालय टनकपुर के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल कॉलेज पहुँचे और छात्र-छात्राओं व महाविद्यालय स्टाफ से सीधा संवाद किया।
अधिकारियों ने मौके पर ही छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उच्च शिक्षा निदेशक से फोन पर वार्ता कराई। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट एवं छात्र नेता मनीष बिष्ट ने छात्रों की ओर से अपनी बात निदेशक तक पहुँचाई।
निदेशक ने छात्रों को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही महाविद्यालय का दौरा करेंगे तथा उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
यह ठोस आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने अपना धरना समाप्त करने का ऐलान किया और प्रशासन की पहल पर संतोष व आभार व्यक्त किया।
छात्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संवेदनशील रुख और प्रशासन की सक्रियता से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगी है।