🔊
चल्थी पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान – नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम पर दी महत्वपूर्ण जानकारी
चम्पावत।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के दिशा-निर्देशन में जनपद चम्पावत में नशे व महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज चल्थी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश कठायत के नेतृत्व में ग्रामवासियों के बीच व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को साइबर क्राइम, यातायात सुरक्षा, गोरा शक्ति ऐप, उत्तराखंड पुलिस एप, आपातकालीन नंबर 112, 1030 तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने ग्रामीणों को समझाया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री व महिला अपराध में संलिप्त लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही नशे से होने वाले सामाजिक और शारीरिक नुकसान पर विशेष प्रकाश डालते हुए नशामुक्त समाज बनाने में पुलिस और समाज की साझी जिम्मेदारी पर जोर दिया गया।
जनजागरूकता कार्यक्रम में लोगों को यह भी बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पाने के लिए भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 14446, 112, 1090, 1098 आदि पर संपर्क किया जा सकता है।