🔊
कुमाऊनी संस्कृति प्रचार समिति का विस्तार चार ब्लॉकों में प्रतिनिधि नियुक्त
चम्पावत
कुमाऊनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए जिले के चारों ब्लॉकों – पाटी, बाराकोट, लोहाघाट और चम्पावत – में प्रतिनिधियों की नियुक्ति की। इस अवसर पर शहीद शिरोमणि चिलकोटी चिल्ड्रन पार्क, छतार में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. कीर्तिबल्लभ सक्टा ने नवनियुक्त प्रतिनिधियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें –
मुन्ना गिरि (चम्पावत)
सोनिया आर्या (लोहाघाट, तिलुरौतेली पुरस्कार प्राप्त)
अनिल जोशी (बाराकोट)
ललित सिंह पाटनी (पाटी)
को समिति का प्रतिनिधि घोषित किया गया।
अध्यक्षता लोकमणि पंत ने की, जबकि डॉ. भुवन चंद्र जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
जिला संयोजक जनार्दन चिलकोटी ने कहा कि चम्पावत इकाई आने वाले समय में और प्रभावी भूमिका निभाएगी। उन्होंने प्रतिनिधियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने क्षेत्रों में भाषा, साहित्य और संस्कृति के संवर्धन में सक्रिय रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन कुमाऊनी भाषा-संस्कृति के समर्पित शिक्षक नवीन चंद्र पंत ने किया।
इस अवसर पर सभासद प्रेमा चिलकोटी, डॉ. कमलेश सक्टा, कवि भूपेन्द्र देव ‘ताऊ’, साहित्यकार हिमांशु जोशी, कवयित्री कमला वेदी, शंकर गिरी गोस्वामी, महेश जोशी, जी.बी. जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।