🔊
जनता मिलन दिवस: 70 शिकायतों पर हुई त्वरित कार्यवाही, प्रशासन पर बढ़ा जनता का भरोसा
चंपावत
जनता मिलन दिवस पर प्रशासन द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही से आमजन का भरोसा और मज़बूत हो रहा है। सोमवार को अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ रखीं।
कार्यक्रम में 70 प्रकरण सामने आए, जिनमें पेयजल, विद्युत, सड़क, कृषि, पशुपालन, आवास, शिक्षा, सामाजिक कल्याण और आपदा प्रबंधन जैसे विषय प्रमुख रहे।
प्रमुख शिकायतें और कार्यवाही
राहुल सिंह माहरा (त्यारसौं, खेतीखान) – आर्थिक सहायता व आवास के मामले पर उपजिलाधिकारी लोहाघाट को कार्यवाही हेतु निर्देश।
अमर राम (ग्राम गोली, जनकाण्डे, खेतीखान) – पुस्तैनी भूमि के नामांतरण प्रकरण पर त्वरित निस्तारण के निर्देश।
अशोक माहरा (जनकाण्डे, पाटी) – जाख सिरतोली सड़क पर झाड़ी कटान हेतु पंचायती राज विभाग को कार्यवाही के आदेश।
संदीप भट्ट (जी.आई.सी. रोड, चम्पावत) – नगरपालिका क्षेत्र की नालियों की सफाई हेतु तत्काल कार्रवाई के निर्देश।
रजनी देवी (मंडलक, लोहाघाट) – बैंक ऋण माफी, पेंशन, आवास व पुत्री की पढ़ाई के लिए सहायता संबंधी प्रकरण पर विभागीय अधिकारियों को लाभ पहुँचाने के आदेश।
प्रशासन का सख्त संदेश
अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि—
सभी प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण हो।
विभागीय स्तर पर किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारीगण की उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत, एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट समेत समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।