🔊
सांसद अनिल बलूनी ने थराली आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा पीड़ितों से मिले
केशर सिंह नेगी। चमोली। थराली
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने सोमवार को थराली व आसपास के दैवीय आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कुलसारी राहत शिविर पहुँचकर प्रभावितों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
सांसद बलूनी के साथ जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धनसिंह रावत भी मौजूद रहे। शिविर में रह रहे प्रभावितों ने सांसद को अपने दुख-दर्द सुनाए। आरती देवी और पुष्पा देवी ने बताया कि शुक्रवार रात बादल फटने से आए सैलाब में उनका सबकुछ तबाह हो गया।
सांसद बलूनी ने सभी पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद पहुँचाई जाएगी।
उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी से थराली तथा आसपास के केदारबगड़ राडीबगड़ चेपड़ो और सागवाड़ा गाँवों में हुई क्षति की जानकारी ली और राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर विधायक भूपालराम टम्टा राज्य मंत्री रमेश गडिया पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार कर्णप्रयाग पालिका अध्यक्ष गणेश शाह नारायणबगड़ के पूर्व प्रमुख यशपाल नेगी भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी देवा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।