🔊
थराली आपदा क्षेत्र की जिलाधिकारी संदीप तिवारी कर रहे सतत निगरानी चेपड़ो बाजार का निरीक्षण, प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील
चमोली
जिलाधिकारी संदीप तिवारी लगातार थराली क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। पिछले 36 घंटे से वे आपदा स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
शनिवार को उन्होंने चेपड़ो बाजार का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने सभी प्रभावितों से अपील की कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें। जिलाधिकारी ने बताया कि कुलसारी में बनाए गए राहत केंद्र में पीड़ित परिवारों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग को सुचारु रखा जाए, विद्युत व पेयजल आपूर्ति शीघ्र बहाल की जाए और प्रभावितों के लिए भोजन, स्वच्छ पेयजल, रहने व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही उन्होंने एसडीएम कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़ को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों के नाम और संपत्ति के नुकसान की सूची तैयार की जाए। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सभी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द सामान्य की जाएंगी और प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, एसडीएम कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़, एसडीएम थराली पंकज भट्ट, पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी, पुलिस उपाधीक्षक मदन कुमार बिष्ट सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
केशर सिंह नेगी थराली