🔊
मॉडल जिला चंपावत बिजली व्यवस्था में नई क्रांति शासन की मंशा और प्रशासन की तत्परता ने दिखाई राह
चंपावत।
मुख्यमंत्री की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मॉडल जिला चंपावत बिजली व्यवस्था के क्षेत्र में नई क्रांति की ओर बढ़ रहा है। जिले की भावी विद्युत आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा करने के लिए उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है।
कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक ए.के. यादव ने अधिकारियों के साथ जिले का भ्रमण कर विभिन्न विद्युत सब-स्टेशनों और निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चंपावत को मिलने वाले मॉडल स्वरूप में बिजली विभाग भी अपनी पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ योगदान दे रहा है।
बिजली व्यवस्था के लिए उठाए जा रहे कदम
पुराने विद्युत लाइनों का आधुनिकीकरण और सुधार
बिजली आपूर्ति को विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बनाना
निर्माणाधीन परियोजनाओं को तेजी से पूरा करना
बढ़ती मांग के अनुरूप सब-स्टेशनों का विस्तार
बाराहीधाम दौरा – श्रद्धा और व्यवस्था का संगम
प्रबंध निदेशक ने देवीधुरा बाराहीधाम पहुँचकर वहां के सब-स्टेशन का निरीक्षण किया।
उन्होंने चंपावत-अल्मोड़ा फीडर से जुड़ी दोहरी व्यवस्था को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
बाराहीधाम के बढ़ते महत्व को देखते हुए बिजली आपूर्ति को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
विभागीय पुराने भवनों की मरम्मत जल्द कराने के आदेश भी जारी किए।
मंदिर परिसर में आचार्य कीर्ति शास्त्री और मंदिर कमेटी के हिम्मत सिंगवाल ने प्रबंध निदेशक और अन्य अधिकारियों का भव्य स्वागत किया तथा मंदिर का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व बताया। समिति की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट भी किया गया।
दौरे में साथ रहे अधिकारी
इस अवसर पर निदेशक परिचालन एम.आर. आर्य, जोनल मुख्य अभियंता नरेंद्र सिंह टोलिया, अधीक्षण अभियंता डी.के. जोशी, अधिशासी अभियंता विजय सकारिया उपखंड अधिकारी संजय भंडारी, बसंत गहतोड़ी एवं अशोक कुंवर भी मौजूद रहे।
फोटो
बाराही मंदिर प्रांगण में प्रबंध निदेशक ए.के. यादव एवं साथ आए अधिकारियों का मंदिर कमेटी की ओर से किया गया स्वागत।