🔊
आपदा क्षेत्र में सत्ता का दोहरा खेल गणेश गोदिया का सीधा वार कहा मुख्यमंत्री के आगे जनता का दर्द बेकार
चमोली।
आपदा से कराह रहे पहाड़ के बीच सरकारी तंत्र का दोहरा चेहरा खुलकर सामने आ गया। कांग्रेस नेता गणेश गोदिया की गाड़ी को पुलिस ने रोक दिया। तर्क बड़ा अजीब पहले मुख्यमंत्री जाएंगे फिर आप
यानी मुख्यमंत्री और बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए आपदा क्षेत्र के दरवाज़े खुले, लेकिन विपक्ष का नेता अगर राहत देखने जाए तो रास्ते में रोक!
गणेश गोदिया भड़क उठे और कहा
यह प्रशासन नहीं, भाजपा सरकार की कठपुतली है।
भाजपा के झंडे लगाकर उनके कार्यकर्ता आपदा क्षेत्र में घूम सकते हैं, लेकिन कांग्रेस नेताओं को रोका जाता है क्योंकि हम विपक्ष से हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा
यह आपदा नहीं, भाजपा की राजनीति की प्रयोगशाला बन गई है। इंसानियत मरी पड़ी है और सरकार सिर्फ मुख्यमंत्री का काफिला चमकाने में लगी है।
इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस कार्यकर्ता आगबबूला हो गए हैं। उन्होंने कहा
यह सिर्फ राजनीतिक भेदभाव नहीं, बल्कि आपदा झेल रहे आम लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।
अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है क्या आपदा क्षेत्र में इंसानियत से बड़ी राजनीति है
क्या मुख्यमंत्री की आंखों पर पार्टी का चश्मा इतना मोटा है कि जनता का दर्द दिखता ही नहीं