🔊
रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 लीटर अवैध शराब नष्ट – शराब माफियाओं में हड़कंप
चंपावत।
नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए जनपद चंपावत पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। कुमाऊँ परिक्षेत्र नैनीताल के पुलिस महानिरीक्षक महोदय के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत थाना रीठा साहिब पुलिस ने अवैध शराब को जड़ से खत्म करने की ठोस पहल की।
पुलिस अधीक्षक चंपावत एवं क्षेत्राधिकारी चंपावत के निर्देशन में, थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए कुल 03 अलग-अलग मुकदमों में बरामद माल को नष्ट किया।
पुलिस टीम ने मौके पर 15 लीटर, 17 लीटर और 10 लीटर यानी कुल 42 लीटर देसी मसालेदार शराब का विधिवत विनिष्टीकरण कर दिया।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब तस्करों और माफियाओं में खलबली मच गई है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जनपद को नशा मुक्त बनाने की दिशा में हर संभव कदम उठाए जाएंगे।