🔊
टनकपुर पुलिस का वॉरंटियों पर शिकंजा – दो आरोपी दबोचे
चंपावत। जनपद चंपावत पुलिस ने फरार चल रहे वॉरंटियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेश पर जिलेभर में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत यह सफलता हाथ लगी है।
23 अगस्त 2025 को थाना टनकपुर पुलिस टीम ने दबिश देकर वारंटी अभियुक्त राहुल कश्यप पुत्र सुरेंद्र कश्यप, निवासी मछली गली, नियर रोडवेज बस अड्डा टनकपुर को उसके घर से सुबह लगभग 08:50 बजे गिरफ्तार किया।
इसके बाद अभियान के दौरान ही मोहित कुमार पुत्र हेतराम, निवासी शारदा घाट, वार्ड नं. – टनकपुर को पुलिस ने सब्जी मंडी टनकपुर से 12:40 बजे दबोच लिया।
दोनों आरोपियों को पुलिस ने विधिवत हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के बाद अदालत में पेश किया।
गिरफ्तार आरोपी
राहुल कश्यप – मछली गली, टनकपुर
मोहित कुमार – शारदा घाट, टनकपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
अपर उप निरीक्षक रवि चंद्र जोशी
हेड कांस्टेबल रामलाल (नापु 0109)
कांस्टेबल हितेंद्र वर्मा (नापु 73)
इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि फरार अपराधी चाहे जहां भी छिपे हों, पुलिस उन्हें ढूंढ निकालने में सक्षम है।