🔊
खिलाड़ियों की सुविधा हेतु गौरलचौड़ मैदान का समतलीकरण कार्य जारी
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार गौरलचौड़ मैदान को बेहतर बनाने का कार्य निरंतर जारी है। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में मैदान में गड्ढों की भराई, मिट्टी समतलीकरण और वर्षा जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।
मैदान को सुरक्षित और समतल बनाने के लिए जेसीबी मशीन से मिट्टी भराई और रोड रोलर से दबाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित खेल मैदान उपलब्ध कराना है, ताकि अभ्यास और खेल गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा न आए।
उन्होंने बताया कि भारी वर्षा के कारण कार्य में कुछ कठिनाइयाँ आ रही हैं, किंतु जैसे ही मौसम अनुकूल होगा मैदान को पूरी तरह से खिलाड़ियों के लिए तैयार कर दिया जाएगा।
जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों व आमजन से अपील की है कि वे मैदान की देखभाल में सहयोग करें, अनुशासन बनाए रखें और खेल भावना को आगे बढ़ाते हुए इस महत्वपूर्ण खेल परिसर की महत्ता बनाए रखें।