🔊
आपदा को पूरी तरह टाला नहीं जा सकता, लेकिन समय पर सतर्कता और शीघ्र राहत से जन-जीवन को बचाया जा सकता है।
चंपावत | उत्तरध्वनी न्यूज | पुष्कर सिंह राजपूत
जागरूकता और तत्परता से टल सकता है बड़ा संकट – जिलाधिकारी
आपदा को पूरी तरह टाला नहीं जा सकता, लेकिन समय पर सतर्कता और शीघ्र राहत से जन-जीवन को बचाया जा सकता है। हमारी थोड़ी सी सावधानी किसी का जीवन बचा सकती है।"
— जिलाधिकारी मनीष कुमार
लगातार हो रही भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीमों ने आज मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। स्वाला डेंजर जोन-16, जहाँ भारी वर्षा के कारण मलवा और गाद आने से सोमवार को लगभग 4 घंटे तक NH बंद रहा, वहां स्वयं जिलाधिकारी ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं, जिन्हें बाद में राहत कार्य कर खुलवाया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आपदा कंट्रोल रूम का भी दौरा कर मौसमी स्थिति की जानकारी ली।
ज़िला एलर्ट मोड में
जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले की अधिकतर सड़कें खुली हैं, और जो मार्ग बंद हैं, वे मौसम सामान्य होते ही खोल दिए जाएंगे। सायं 6 बजे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।
निरीक्षण अभियान में एडीएम, सीडीओ, डीडीओ, उपजिलाधिकारीगण (चंपावत, पाटी, बाराकोट, टनकपुर), सभी खंड विकास अधिकारी और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी शामिल रहे।
जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि इस मौसम में अनावश्यक यात्रा से परहेज करें, और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।
बॉक्स समाचार
कैशलैस सड़क दुर्घटना सहायता हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
चंपावत – भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राजमार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं के पीड़ितों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की योजना के तहत:
एडीएम जयवर्धन शर्मा को नोडल अधिकारी
एसडीएम सदर अनुराग आर्य को शिकायत निवारण अधिकारी
नियुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी के अनुसार, इस पहल से सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।
???? फोटो कैप्शन:
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला डेंजर जोन का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार"
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: