🔊
भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस का सघन गश्त और चेकिंग अभियान
टनकपुर। पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देश पर कोतवाली टनकपुर पुलिस ने भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में SIU, LIU, PAC और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम द्वारा संचालित किया गया।
सुरक्षा पर विशेष फोकस
आंतरिक सुरक्षा के दृष्टिगत सीमा से लगे क्षेत्रों — नायकगोठ, बोरागोठ, पूर्णागिरी विहार कॉलोनी और बूम क्षेत्र में संयुक्त गश्त की गई। इस दौरान पुलिस ने आसामाजिक एवं अवांछित तत्वों पर निगरानी रखते हुए बाहरी जनपदों और राज्यों से आए अपरिचित व्यक्तियों का सत्यापन भी किया।
ग्रामीणों को दिए गए निर्देश
गश्त के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही लोगों को अवगत कराया गया कि यदि बिना अनुमति कोई ड्रोन उड़ता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
निरंतर निगरानी
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भारत-नेपाल सीमा पर कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, ड्रोन गतिविधियों की रोकथाम, अपराध और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए इसी प्रकार गश्त और चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।