🔊
जनपद चंपावत : पुलिस ने 01 नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती को किया नष्ट
चंपावत। फ्री देवभूमि अभियान के तहत कोतवाली चंपावत पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बिगुल क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट कर दिया। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक नाली भूमि पर भांग की अवैध खेती की जा रही है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी फसल को नष्ट किया तथा ग्रामीणों को समझाते हुए भविष्य में भांग की खेती न करने की चेतावनी दी। साथ ही नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम :
अ0उ0नि0 नरेंद्र सिंह नेगी
HC 15 CP चन्द्र सिंह
C 33 CP संजय कुमार
C 64 CP जगमोहन सिंह
पुलिस प्रशासन का कहना है कि फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत जनपद भर में इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि नशे की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।