🔊
कोन बने चंपावत के नए जिला सहायक निबंधक
चंपावत। लंबे समय से रिक्त चल रहे सहायक जिला निबंधक सहकारी समितियाँ, चंपावत के पद पर अब प्रेम प्रकाश ने कार्यभार संभाल लिया है। वे बागेश्वर से पदोन्नति पाकर यहाँ नियुक्त हुए हैं।
अब तक इस पद की जिम्मेदारी कार्यवाहक रूप से सुभाष चंद्र गहतोड़ी निभा रहे थे। उल्लेखनीय है कि प्रेम प्रकाश पूर्व में भी चंपावत जिले में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।
नए सहायक निबंधक ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि उन्हें जिले की सामाजिक व भौगोलिक परिस्थितियों का पूरा ज्ञान है। सहकारी समितियों के माध्यम से जिले में विकास एवं रोजगार की नई संभावनाओं को साकार करना उनकी प्राथमिकता होगी।
फोटो : प्रेम प्रकाश, जिला सहायक निबंधक