🔊
जनपद चम्पावत में सड़क यातायात बहाल
चम्पावत। जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते कई प्रमुख एवं ग्रामीण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए थे। प्रशासनिक प्रयासों के बाद अब उनकी स्थिति सामान्य हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार —
राष्ट्रीय राजमार्ग आवागमन हेतु खुले हैं।
राज्य मार्ग भी यातायात के लिए खुले हैं।
ग्रामीण मार्गों पर भी अब आवागमन सुचारू है।
प्रशासन ने जनहित में अपील की है कि लोग अनावश्यक यात्रा से बचें। यदि यात्रा अत्यावश्यक हो तो प्रस्थान से पूर्व मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। साथ ही वर्षा एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने कहा कि नागरिकों की असुविधा के लिए खेद है, किन्तु यह व्यवस्था लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है।