🔊
आईफैड सुपरविजन मिशन दल 21 व 22 अगस्त को चंपावत में
चंपावत। अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास निधि (आईफैड) द्वारा वित्त पोषित तथा उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास समिति, उत्तराखण्ड शासन द्वारा संचालित ग्रामोत्थान परियोजना रीप की प्रगति की समीक्षा हेतु आईफैड का तीन सदस्यीय सुपरविजन मिशन दल 21 एवं 22 अगस्त को जनपद चंपावत में भ्रमण करेगा।
जिला परियोजना प्रबंधक शुभंकर कुमार झा ने बताया कि मिशन दल बनबसा, चंपावत, लोहाघाट एवं बाराकोट क्षेत्र का दौरा कर परियोजना क्षेत्र में चल रही गतिविधियों का आकलन करेगा। दल द्वारा रीप एवं यूएसआरएलएम के अंतर्गत संचालित गतिविधियों जैसे—संघ संचालन प्रक्रिया, दस्तावेजों का निरीक्षण, उपार्जन प्रक्रिया, व्यवसायिक गतिविधियां, मूल्य श्रंखला, अल्ट्रा पुअर पैकेज एवं माइक्रो इंटरप्राइजेज आदि की समीक्षा की जायेगी।
सुपरविजन मिशन दल चयनित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी करेगा तथा परियोजना की प्रगति पर विस्तृत चर्चा कर आगे की कार्ययोजना के संबंध में सुझाव प्रदान करेगा।