🔊
राष्ट्रीय राजमार्ग डिवीजन लोहाघाट के होंगे नए अधिशासी अभियंता
लोहाघाट। राष्ट्रीय राजमार्ग डिवीजन लोहाघाट को नया अधिशासी अभियंता मिल गया है। दीपक जोशी यहां कार्यभार संभालेंगे। वे वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग डिवीजन अल्मोड़ा में तैनात हैं और चार माह पूर्व स्थानांतरित हुए अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार का स्थान ग्रहण करेंगे।
लोहाघाट में अब तक प्रभारी अधिशासी अभियंता के रूप में वरिष्ठ सहायक अभियंता डीएस जरमाल कार्य देख रहे थे। माना जा रहा है कि श्री जोशी के कार्यभार संभालने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण और रखरखाव कार्यों में और तेजी आएगी।
फोटो कैप्शन:
नए अधिशासी अभियंता दीपक जोशी।