🔊
146 मतों पर उठे सवाल: कमल रावत बोले जनता ने जिताया, सत्ता ने हराया
चंपावत। जिला पंचायत सदस्य चुनाव परिणाम के बाद चंपावत की राजनीति में गरमा-गरमी तेज हो गई है। छात्र संघ अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत सदस्य सल्ली और भाजपा मंडल अध्यक्ष तला देश रह चुके कमल रावत ने हार के बाद बड़ा बयान दिया है।
कमल रावत ने आरोप लगाया कि उनके 146 मत बढ़ाए 278 मत साजिशन खारिज कराए गए, जिसके कारण वे विजयी नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें जिताया था, लेकिन सत्ता के खेल ने हार थमा दी।
रावत का कहना है कि वे हमेशा समाज सेवा और युवाओं की आवाज रहे हैं, लेकिन उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए विरोधियों ने उन्हें चुनावी मैदान से बाहर करने की साज़िश रची। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह सिर्फ मेरी हार नहीं, बल्कि जनता की जीत छीनने का खेल है।
उनकी इस बात से चंपावत की सियासत में नया बवाल खड़ा हो गया है। अब देखना होगा कि इस विवाद का राजनीतिक भविष्य पर क्या असर पड़ता है।