🔊
कोली ढेक पुल के पास कैंटर पर गिरा देवदार का पेड़ – घंटों ठप रहा यातायात फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काटा पेड़, सुचारु हुआ आवागमन
लोहाघाट–खेतीखान सड़क पर कोली ढेक पुल के पास रविवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। भारी बारिश के चलते एक विशाल देवदार का पेड़ सड़क किनारे खड़े कैंटर पर जा गिरा। इस घटना में कैंटर को नुकसान पहुँचा और सड़क पर यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
सूचना पर फायर स्टेशन प्रभारी हंसदास सागर के नेतृत्व में फायर टीम मौके पर पहुँची। टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर सड़क से हटाया और यातायात को बहाल किया।
फायर कर्मियों डीबीआर राजेश खर्कवाल, एफएम भरत सिंह, उमेश चंद्र, प्रतिभा राणा, नीलम राणा, हिमांशु कुमार, अनवर अली, राजेंद्र मेहता और नारायण सिंह बोरा ने संयुक्त प्रयासों से राहत कार्य पूरा किया।
यातायात चालू होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और फायर टीम का आभार जताया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।