🔊
जिलाधिकारी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग-09 का निरीक्षण सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
चम्पावत जिलाधिकारी मनीष कुमार ने रविवार को बाराकोट क्षेत्र के संतोला में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-09 का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वर्षा के चलते सड़क की स्थिति, उसकी स्थिरता और यातायात प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने विशेष रूप से –
जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने,
भूस्खलन संभावित क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने,
और किसी भी प्रकार की रुकावट आने पर तत्काल कार्रवाई करने पर जोर दिया।
डीएम ने कहा कि संतोला समेत पूरे जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर यातायात फिलहाल सुचारु है, और जिला प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने और सड़क सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।
इस निरीक्षण में तहसीलदार जगदीश नेगी, अधिशासी अभियंता (राष्ट्रीय राजमार्ग) बृजमोहन आर्या सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।