🔊
उत्तराखंड के 6 जिलों में अगले 3 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश व तूफान की संभावना
उत्तराखंड के 6 जिलों में अगले 3 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश व तूफान की संभावना
देहरादून,
मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों के लिए अगले तीन घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जारी अलर्ट के अनुसार 16 अगस्त रात 11:58 बजे से 17 अगस्त सुबह 02:58 बजे तक थराली, कपकोट, बैजनाथ, जागेश्वर, डीडीहाट, दारमा, मुनस्यारी, मुक्तेश्वर, रामगढ़ और आस-पास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा, बिजली कड़कने के साथ तूफान और तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना जताई गई है।
आयोग ने लोगों से सतर्क रहने, नदी-नालों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। जिला प्रशासन को भी आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।