🔊
कोतवाली चंपावत में 6 आवासीय भवनों का थर्ड पार्टी निरीक्षण, पुलिस उपाध्यक्ष शिवराज सिंह राणा ने किया अवलोकन
चंपावत,
कोतवाली चंपावत परिसर में निर्माणाधीन 06 आवासीय भवनों का आज थर्ड पार्टी निरीक्षण/ऑडिट किया गया। यह निरीक्षण पुलिस उपाधीक्षक श्री शिवराज सिंह राणा द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण की गुणवत्ता, संरचना और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जाँच की गई। डीएसपी राणा ने निर्माण कार्य में पारदर्शिता और मजबूती सुनिश्चित करने पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आवासीय भवन पुलिस विभाग के कार्मिकों के हित और सुविधा से जुड़ा अहम प्रोजेक्ट है, इसलिए कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह निरीक्षण थर्ड पार्टी ऑडिट प्रक्रिया के अंतर्गत किया गया ताकि भविष्य में भवनों की स्थायित्व और उपयोगिता बनी रहे।