🔊
पशु चिकित्सा सेवाओं का विस्तार, बर्ड फ्लू रोकथाम हेतु व्यापक अभियान
पशु चिकित्सा सेवाओं का विस्तार, बर्ड फ्लू रोकथाम हेतु व्यापक अभियान
चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर जनपद चंपावत में पशु चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने और बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की रोकथाम के लिए व्यापक कार्यवाही की गई।
पशुपालन विभाग की टीम ने विभिन्न पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण कर पशुपालकों को पोल्ट्री प्रबंधन, बीमारियों की रोकथाम और स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही मुर्गियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु सैंपल भी एकत्र किए गए।
निरीक्षण के दौरान ग्राम सिन्याड़ी स्थित ब्रॉयलर पोल्ट्री फार्म (स्वामी – श्री रमेश लाल) का विशेष भ्रमण किया गया, जहां मुर्गियां पूरी तरह स्वस्थ पाई गईं और बर्ड फ्लू सहित किसी गंभीर रोग के लक्षण नहीं मिले।
भविष्य में संभावित संक्रमण से बचाव के लिए पशुपालकों को दवाइयां वितरित की गईं तथा नियमित स्वास्थ्य जांच, जैव सुरक्षा उपायों और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।