🔊
79वां स्वतंत्रता दिवस: चंपावत पुलिस ने देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया पर्व
चंपावत।
देशभक्ति का संकल्प, कर्तव्य का सम्मान — यही है हमारी पहचान।
जनपद चंपावत पुलिस ने 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति ने पुलिस लाइन चंपावत में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और पुलिस बल की सलामी ने वातावरण में देशभक्ति की मिठास घोल दी। इस अवसर पर एसपी अजय गणपति ने पुलिस परिवार और सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं, साथ ही आज़ादी और राष्ट्र की एकता की रक्षा का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के उन अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम घोषित किए गए जिन्हें स्वतंत्रता दिवस पर मेडल प्राप्त हुआ। उन्हें मंच से सम्मानित किया गया और सभी को अनुशासित रहकर ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता से कर्तव्य निर्वहन की प्रेरणा दी गई। इसके बाद सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।
इस अवसर पर श्री शिवराज सिंह राणा (क्षेत्राधिकारी चंपावत) ने पुलिस कार्यालय में, वंदना वर्मा (क्षेत्राधिकारी टनकपुर) ने कोतवाली टनकपुर में, तथा थाना/चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण किया।
मीडिया सैल — पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चंपावत