🔊
स्वाधीनता दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों ने विशिष्ट जन सेवा के लिए महिला उप जिलाधिकारी को किया सम्मानित
लोहाघाट।
राज्य आंदोलनकारी परिषद ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोहाघाट की उप जिलाधिकारी नितेश डांगर को उनकी विशिष्ट जन सेवा के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि भले ही अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी हमारे सपनों का पूरा स्वरूप नहीं बन पाया हो, लेकिन जब कोई अधिकारी ईमानदारी और समर्पण से जनता की सेवा करता है, तो यह संतोष का विषय है।
महिला प्रशासनिक अधिकारी के रूप में एसडीएम नितेश डांगर वर्तमान में लोहाघाट, पाटी, बाराकोट तहसील एवं पुल्ला उप तहसील का कार्यभार संभाल रही हैं और लगातार जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर समाधान कर रही हैं।
लोकतंत्र सेनानी स्व. हयात सिंह मेहरा की धर्मपत्नी श्रीमती मुन्नी मेहरा, नवीन मुरारी, भूपेश देव, एडवोकेट भास्कर मुरारी, सुरेंद्र बोहरा, एडवोकेट पूजा अधिकारी, एडवोकेट मनीषा उप्रेती, एडवोकेट आरपी पांडे, चंद्रकला चतुर्वेदी और प्रियंका मेहरा ने कहा कि सरकारी कामकाज के दबाव के बावजूद डांगर हमेशा जनहित में तत्पर रहती हैं।
फोटो: उप जिलाधिकारी को सम्मानित करते राज्य आंदोलनकारी।