🔊
कर्तव्यनिष्ठा और सेवा को मिलेगा सम्मान — चंपावत पुलिस के उत्कृष्ट कर्मियों को DGP Disc
चंपावत
कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भाव और विशिष्ट कार्य के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चंपावत पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ द्वारा "DGP Disc Gold" एवं "DGP Disc Silver" प्रदान किए जाएंगे।
यह सम्मान उन पुलिसकर्मियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में उल्लेखनीय योगदान और अनुकरणीय कार्य किया है।
चंपावत पुलिस परिवार ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सम्मान है बल्कि पूरे जनपद के पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा उठाती है।