🔊
स्वाला में बारिश-तूफ़ान के बीच प्रशासन की ‘रेस्क्यू रेस’ – मलबा हटाकर बहाल किया यातायात तेज बहाव, टूटते पत्थर… लेकिन जेसीबी का इंजन नहीं रुका
चम्पावत
भारी बारिश से घिरी पहाड़ियों, बहते नालों और गिरते पत्थरों के बीच भी प्रशासन की टीम स्वाला में डटी रही। यातायात बाधित होने पर मौके पर पहुंची जेसीबी मशीनें मलबा और पत्थर हटाने में जुट गईं। तेज बहाव और लगातार बारिश के बावजूद कार्य बिना रुके चलता रहा और कुछ ही देर में मार्ग फिर से आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम पर लगातार नज़र रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू हो। उन्होंने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की कि अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल सुरक्षित मार्गों का उपयोग करें।