🔊
भारी बारिश से मूलाकोट–रैगल बैड मार्ग अवरुद्ध, 10 मिनट में बहाल — लोहाघाट–पंचेश्वर मार्ग भी सुचारु
चंपावत, 14 अगस्त 2025। भारी बारिश के चलते मूलाकोट–रैगल बैड मार्ग पर एक पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम तत्काल मौके पर पहुँची और मात्र 10 मिनट में पेड़ हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी बंद मार्गों पर जेसीबी मशीनें तैनात कर युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य जारी है। प्रशासन ने बताया कि लोहाघाट–पंचेश्वर मोटर मार्ग भी अब सुचारु हो गया है और शेष प्रभावित मार्गों को भी जल्द ही खोल दिया जाएगा।